नई दिल्ली, अगस्त 6 -- दिल्ली कांग्रेस ने किसानों की जमीन के अधिग्रहण को लेकर सरकार से तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। पार्टी ने कहा है कि जिन किसानों की जमीन सरकारी परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जाती है, उन्हें कम से कम 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक प्लॉट और सरकारी नौकरी भी उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस ने उपराज्यपाल से कृषि भूमि के सर्किल रेट में संशोधन कर इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की मांग की है।कांग्रेस ने रखीं ये तीन प्रमुख मांगें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने उपराज्यपाल के समक्ष तीन मांगें रखी हैं।किसानों की अधिग्रहित जमीन का कम से कम 25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा तय किया जाए। इसके लिए कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाया जाए।जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित ह...