दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने खुद को पुलिस बता नाबालिग से किया गैंगरेप, 1 आरोपी का एनकाउंटर
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास सोमवार शाम एक पार्क के अंदर 3 लोगों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मंदिर में दर्शन के बाद अपने एक दोस्त के साथ पार्क में घूमने आई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही ऐक्शन में आई दिल्ली पुलिस ने मंगलार तड़के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम आसिफ है। पुलिस इस मामले में आगे जांच के साथ ही दो और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के मुताबिक लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। पूजा-अर्चना करने के बाद दोनों शाम करीब 7.30 बजे पास के ही आस्था कुंज पार्क में चले गए, जहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन आरोपी कथित तौर पर उनके पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.