लखनऊ, जुलाई 21 -- दिल्ली में नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की हिरासत के खिलाफ सोमवार को राजधानी लखनऊ का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों दलों के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डेन भेज दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी राजभवन घेरने के लिए निकले। हजरतगंज पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़ गए तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- अखिलेश की हिरासत के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका इससे पहले अजय राय ने केंद्र सरकार पर...