नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजधानी दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिये फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना और साजिशकर्ता भी शामिल है, जो कारोबार में 70 लाख रुपये का घाटा होने पर वारदात करने लगा था। अब तक गिरोह ने पांच लोगों को शिकार बनाया है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि एनएसआईटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने रविवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर कम कीमत पर क्रिप्टोकरेंसी बेचने का विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन में दिए फोन नंबर पर कॉल किया तो विज्ञापन देने वाले ने उसे रुपये लेकर पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उससे 1.83 लाख रुपये लूट लिए। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.