रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। नकली नोटों के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों की सीडीआर से भी पुलिस को दिल्ली में काम सिखाने वाले आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हालाकिं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके लिए गंज पुलिस के अलावा एसओजी को लगाया गया है। कुछ दिन पूर्व गंज पुलिस ने दो लोगों को मेले में जाली नोट चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। जेल भेजे गए उन आरोपियों ने कबूला था कि वे नोटों की खेप अलीगढ़ से लाए थे। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो एटा निवासी राजवर्धन सिंह चौहान और चिराग सक्सेना के नाम सामने आए। यह भी पढ़ें- नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार पुलिस ने शनिवार रात चिराग को रामपुर मंडी के पास से दबोचा और फिर उसकी निशानदेही पर मुख्य सरगना राजवर्धन को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.