दिल्ली में काम के दौरान हादसे में मजदूर की मौत
समस्तीपुर, जून 23 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर विशुन पंचायत के माधोपुर गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली में कार्य के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी सीताराम ठाकुर के पुत्र गुलाब ठाकुर (30) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुलाब ठाकुर परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करता था। वह एक भवन की छत तोड़ने के कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान नीचे से किसी व्यक्ति के आवाज देने पर वह पीछे मुड़ा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- siwan News : हैदराबाद में निर्माणाधीन भवन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.