नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- दिल्ली के एक प्राइवेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 17 लड़कियों के साथ गंदी हरकतें करने का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती फरार है। अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी यूपी में कहीं छिपा हो सकता है। उसका आखिरी लोकेशन आगरा में पाया गया है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और इंटेलिजेंस के सहारे गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। आरोपी पर ना सिर्फ लड़कियों से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है, बल्कि वह 'यूनाडेट नेशंस वाली ऐश' का इच्छुक भी पाया गया और इसके लिए उसने फर्जी नंबर का जुगाड़ किया था। चैतन्यानंद सरस्वती की कुंडली विवादों और गंभीर आरोपों से भरी हुई है। सबसे पहले 2009 में पहली बार बाबा का नाम विवादों में आया था। तब दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में उस पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.