नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों की है और इसके लिए जवाबदेही तय होना भी जरूरी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव उक्त बातें कहते हुए नवनियुक्त उपाध्यक्षों और महासचिवों को संगठन विस्तार के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया।बैठक में 12 उपाध्यक्षों और 26 महासचिवों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। देवेंद्र यादव ने कहा कि नई टीम में वरिष्ठ नेताओं, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए अग्...