नई दिल्ली | रजनीश पांडेय, जनवरी 4 -- राजधानी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक इमारत में आज एलपीजी सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ जिसके बाद वहां तेजी से आग फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है पर इसे बुझाने गए दिल्ली फायर सर्विस के तीन कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपर 2 बजे के आसपास बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंडावली फायर स्टेशन से एसटीओ (STO) फिरोज ने फोन पर सूचना दी कि घटनास्थल पर एक LPG सिलेंडर में धमाका हुआ है। इस धमाके के कारण आग बुझाने के काम में लगे हमारे कर्मचारी घायल हो गए हैं। उन्होंने मदद के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ दो और फायर यूनिट भेजने की मांग की थी। 'पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान संग मैच खेल सकते हैं, तो...'; KKR से बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने पर उदित राज आ...