नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सोमवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 1.45 करोड़ में से 47.56 लाख मतदाताओं के नाम कट गए। यानी हर तीन में से एक मतदाता का नाम सूची से कट गया। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों में से अब मटियाला में सबसे अधिक और दिल्ली कैंट में सबसे कम मतदाता हैं। इतना ही नहीं दोनों जगहों प मतदाता केंद्रों की संख्या में भी भारी अंतर है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 97,53,577 मतदाताओं के नाम शामिल हैं, वहीं गणना प्रपत्र जमा नहीं कराने वाले 47,56,722 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। दिल्ली की पुरानी वोटर लिस्ट में 1,45,10,299 मतदाताओं के नाम शामिल थे। लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं में से 91 फीसदी अपने पते पर नहीं मिले, बाकी न...