नई दिल्ली, मार्च 28 -- Mausam of Delhi: दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि कल रविवार से दिल्ली एनसीआर में एकबार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने रविवार के साथ 4 दिन अलग-अलग तारीखों पर दिल्ली-NCR में गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। कुल मिलाकर मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते यानी अगले 6 दिन तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बूंदाबांदी और बारिश वाला रहेगा।29 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने रविवार को यानी 29 मार्च को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को गरज-चमक और बिजली कड़कने के सा...