नई दिल्ली, जनवरी 3 -- दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से -1.9 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। अगले 6 दिन तक आसमान साफ रहने लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखे जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के साथ ही NCR के विभिन्न हिस्सों में मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ नजर आ सकता है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.