दिल्ली में कल का मौसम; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- दिल्लीवासियों को जल्द ही भयंकर गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 4 दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश वाला मौसम रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मॉनसून की रेखा नीचे खिसकने के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही NCR में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती हैं। कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश की भी संभावना है। शाम या रात के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई को मौसम के ज्यादा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.