नई दिल्ली, जुलाई 26 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। रविवार को दिन में नोएडा समेत एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई। इससे लोगों को उमस से मामूली राहत मिली है। दिल्ली-NCR में 30 जुलाई तक रुक-रुक कर गरज चमक के साथ बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-NCR में 2 दिन जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और दोपहर से रात के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जमीनी हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सोमवार 27 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दिन सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना जताई ह...