नई दिल्ली, जुलाई 27 -- दिल्ली-NCR में छिटपुट बूंदाबांदी के बीच उमस और गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में रविवार को धूप और उमस के कारण लोगों को 47 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। IMD ने मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।रात को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। दोपहर से रात के दौरान कुछ जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है।कल से बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट मौसम विभाग ने कल मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक औ...