दिल्ली में कल का मौसम; लौटेगी बारिश, 2 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, 24 जुलाई तक का अपडेट
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की बेरुखी से गर्मी बढ़ गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा जो जुलाई का पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। हालांकि दिल्ली के साथ ही एनसीआर के लोगों को अब झमाझम बारिश से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अब दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने और शाम के समय कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा के झोंकों की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। हालांकि गर्मी और उमस से राहत का अनुमान नहीं है।कल येलो अलर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.