नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- संजय कुशवाहा, नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश भी हुई। इससे अधिकतम तापमान में साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही बादल कम होने लगे और हल्की धूप निकली। लेकिन, दस बजे के बाद से फिर बादल घने होने लगे। दिन में कई जगहों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के आयानगर मौसम केन्द्र में 3.9 मिमी, पालम में 3.1 मिमी और लोधी रोड पर 0.8 मिमी बारिश...