नई दिल्ली, जुलाई 19 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। IMD की ओर से दिल्ली के साथ ही NCR के अलग-अलग हिस्सों में कुल 4 दिन गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से दिल्ली वालों को झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। दिल्ली में 2 दिन गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश देखी जा सकती है। हवा के झोंकों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कल यानी सोमवार को मौसम के ज्यादा खराब रहने की संभावना है। IMD ने 20 जुलाई को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सक...