दिल्ली में कल का मौसम; इस डेट पर खूब बरसेंगे बदरा, बारिश ने उमस से दी राहत
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को दोपहर के वक्त तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते यानी 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इस हफ्ते बीच-बीच में जोरदार बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से एक दिन जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।रात को भी हो सकती है बारिश दिल्ली के साथ ही एनसीआर में रविवार को दोपहर के वक्त झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शाम तक कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रात के समय भी कुछ जगहों पर हल्की बारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.