नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली एक रैली के कारण मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने और पाबंदियां लगाने की योजना बनाई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। रैली में शामिल होने वालों की आवाजाही सुबह 10 बजे के बाद अपने चरम पर होगी। जिन मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की उम्मीद है, उनमें जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट और मिंटो रोड शामिल हैं। एडवाइज़री में कहा गया है कि ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर इन सड़कों पर पाबंदियां और ट्रैफिक डायवर्ट के नियम लागू किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में LPG की ...