दिल्ली में करोल बाग की गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- राजधानी दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट की एक दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल की 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, करोल बाग की गफ्फार मार्केट स्थित 13 ब्लॉक की 'चेन वाली गली' में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग गुरुवार रात को लग गई। दमकल विभाग को रात करीब 01:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद आग पर काबू बुझाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया है। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि, अभी इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.