दिल्ली में कमरे के अंदर मिलीं महाराष्ट्र के युवक-युवती की लाशें, सुसाइड नोट भी बरामद
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के संत नगर में सोमवार सुबह एक मकान के अंदर बंद कमरे में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर युवती की लाश जहां बिस्तर पर पड़ी मिली, वहीं युवक की लाश नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस को कमरे के अंदर से ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। युवक और युवती दोनों के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के जवान ने पत्नी को जन्मदिन पर ही मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोपमहाराष्ट्र के रहने वाले थे युवक-य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.