नई दिल्ली, मई 11 -- दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली सरकार जुलाई महीने से 2019 में शुरू की गई मौजूदा 'पिंक टिकट' व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने जा रही है। इसके बाद फ्री यात्रा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को 'पिंक सहेली कार्ड' (Pink Saheli Card) का उपयोग अनिवार्य होगा।क्यों बदला जा रहा है सिस्टम? द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने वाली महिलाओं को बसों में चढ़ते समय अपने पिंक कार्ड टैप करने होंगे, ताकि उनकी यात्रा डिजिटल रूप से दर्ज हो सके। सरकार का उद्देश्य इस सब्सिडी योजना को डिजिटल बनाना और इसे केंद्र सरकार की 'वन नेशन, वन कार्ड' पहल के तहत 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (NCMC) से जोड़ना है। स्मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.