राहुल मानव, अप्रैल 7 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहर की स्वच्छता और ऊर्जा उत्पादन पर जोर दिया है। दिल्ली के गाजीपुर, नरेला, ओखला और तेखंड में चार नए 'वेस्ट टू एनर्जी प्लांट' स्थापित किए जाएंगे, जिससे कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण होगा और बिजली बनेगी। इसके अलावा, जैविक कचरे के प्रबंधन के लिए तीन नए गोबर गैस प्लांट भी शुरू होंगे। मुख्यमंत्री ने एक हजार सार्वजनिक शौचालयों के नवीनीकरण के लिए बजट देने का भरोसा दिया और बेहतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती बरतने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की बात भी कही गई है। बजट का दिया भरोसा एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एमसीडी के विभिन्न कार्यों कार्यों के संबंध में उच्च स्तरीय ...