नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- दिल्ली में एक डरा देने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने दिल्ली के सोनिया विहार में एक कचरा बीनने वाले को कार से टक्कर मार दी। इससे कचरा बीनने वाले की मौत हो गई। चारों युवकों ने कार वहीं छोड़कर स्कूटी पर लाश को बीच में बैठाया और गाजियाबाद ले जाकर एक खाली प्लाट में फेंक दी। इस दौरान आरोपियों के दो साथी स्कॉर्पियो से उन पर नजर रख रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद पुलिस ने गाड़ियां जब्त कर एफआईआर दर्ज की है। गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ये चारों आरोपी दोस्त हैं और इनकी उम्र 23 से 28 साल के बीच है। इन चार आरोपियों ने स्विफ्ट डिजायर कार को एक वॉशिंग सेंटर से उठाया था। यह किसी ग्राहक की कार थी। आरोपियों में से एक उसी वॉशिंग सेंटर में काम करता था। ये चारों एक पार्टी से लौट रहे थे तभी तड़के क...