दिल्ली में ओल्ड राव तुला राम फ्लाईओवर में 2 जगह दिखीं दरारें, वसंत विहार कैरिजवे बंद
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राजधानी दिल्ली के पुराने राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाईओवर पर सड़क की सतह में बुधवार को दो जगहों पर दरारें देखी गईं। इस पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एहतियातन फ्लाईओवर के आईजीआई एयरपोर्ट से वसंत विहार की ओर जाने वाले कैरिजवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दी। इसके बाद कैरिजवे पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। अचानक किए गए बदलाव के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। एयरपोर्ट से आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। एक से डेढ़ घंटे में लोग जाम से निकल पाए। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह समस्या 26 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 रास्तों पर हादसे जानलेवा बने, 153 दुर्घटना संभावित चिह्नित आरटीआर फ्लाईओवर काफी व्यस्त रहता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.