नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi Liquor Booking: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन अभी होम डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल रही है। यह सुविधा दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के द्वारा चलाई गई है। दरअसल, बुकिंग एप के जरिए अब खुदरा दुकानों से शराब की पहले से बुकिंग की जा सकती है। अगर आपकी उम्र 25 साल से अधिक है, तो आप भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। जानिए ऐप से पेमेंट और दुकान से शराब लेने का पूरा तरीका।1. सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें ऑनलाइन बुकिंग के लिए मोबाइल में 'Delhi Liquor Booking' ऐप डाउनलोड करना होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर पर DSIIDC Ltd. के नाम से देखा जा सकता है। ऐप खोलने के बाद उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ें।2. उपलब्ध ब्रांड और बोतल का साइज चुनें ऐप पर उपलब्ध शराब के ब्रांड देखे जा सकते हैं। ग्राहक ...