दिल्ली में ऑनर किलिंग! बहन ने प्रेम विवाह किया तो छोटे भाई ने सीने में मार दी गोली
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को गौतमपुरी में हुई महिला की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि शुक्रवार को इसी इलाके में एक और महिला का कत्ल हो गया। गौतमपुरी इलाके में परिजनों के विरोध के बाद भी घर से दो बार जाकर प्रेम विवाह करने से नाराज छोटे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों का कहना है कि मृतका 32 साल की वसीमा की हत्या के बाद उसके छोटे भाई 19 साल के मोहम्मद अनस ने खुद दूसरे थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि उसे भागने के दौरान हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कारोबारी को गोलियों से भूना, बेटा पूछ रहा- मेरे पिता का कसूर क्या पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.