नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दक्षिणी दिल्ली के ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोड करते समय धमाका हो गया। अब तक मिली जानकारी के आधार पर, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10:43 बजे ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में डी-23, ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक वाहन (DL-1LAJ-3232) खड़ा मिला। यह वाहन एसएम ट्रेडर्स के नाम से पंजीकृत है और गाजियाबाद से कमर्शियल ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर यहां पहुंचा था। यह भी पढ़ें- अपने बच्चों को दिल्ली मत भेजना; सत्य निकेतन हादसे के प्रभावित परिवारों की ...