नई दिल्ली, अगस्त 24 -- दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा सके हैं, क्योंकि उनके पते बदल गए हैं। दिल्ली के कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान करने के बावजूद उन्हें एसआईआर का फार्म ही नहीं मिला या उनका गणना प्रपत्र किसी और पते पर भेज दिया गया। स्थानांतरित (शिफ्टेड) श्रेणी में डाल दिए जाने के कारण अब एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची में इनका नाम शामिल नहीं हो पाएगा। ऐसे मतदाताओं को अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए नए सिरे से फार्म-6 भरकर जमा करना होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक दिल्ली में बड़ी संख्या में मतदाता अपने पते पर नहीं मिल पाए हैं। ऐसे मतदाताओं को अनुपस्थित मतदाता की श्रेणी में डाल दिया गया है। वहीं, पता बदल जाने के कारण न मिलने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड श्रे...