दिल्ली में एनकाउंटर! पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को मारी गोली
दिल्ली, अक्टूबर 25 -- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एनकाउंटर में मैदान गढ़ी इलाके से रविवार को सावन उर्फ मुच्छड़ मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक लाख के इनामी मुच्छड़ मामा के पैर में गोली मारी है। इस दौरान उसके पास से दो अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि मुच्छड़ मामा इलाके में छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला है। सूचना पर अमल करते हुए पुलिस ने एक जाल बिछाया और बदमाश सावन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुबह के करीब 6 बजे पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सावन के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस की 20 महिला कॉन्स्टेबलों को झूठे प्रेम ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.