नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक हफ्ते में दिल्ली के स्कूलों को धमकी मिलने की यह दूसरी घटना है। पुलिस की टीमें सभी जगह पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हैं। बीते 9 फरवरी को भी सुबह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल स्कूलों को मिला था, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था। दिल्ली में फिर स्कूलों को ई मेल से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अभी तक बीटी तमिल स्कूल झंडेवालान, ब्रिटिश स्कूल और एसपीवी स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है। सुबह नौ बजे स्कूल प्रशासन की तरफ से पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड की टीमें सभी स्कूलों को खाली करा कर जांच कर रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।झंडेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.