नई दिल्ली, अगस्त 2 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कुल 138 जजों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। इनमें राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में स्थित स्पेशल कोर्ट के लिए चुने गए 13 जज भी शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत अजय गुप्ता को अब नीट सहित सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई कर रहे स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज बनाया गया है। इससे पहले जज अनु ग्रोवर इस मामले की सुनवाई कर रही थीं। उन्हें पिछले गुरुवार को ही स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) (CBI)-25 नियुक्त किया गया था और अब उन्हें एनआईए के स्पेशल कोर्ट में तैनात किया गया है।स्पेशल कोर्ट का आवंटन एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सभी ट्रांसफर राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में एन...