दिल्ली में एक लाख से अधिक महिलाओं को पिंक स्मार्ट कार्ड मिले
नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर के लिए जारी किए जा रहे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड करीब एक लाख से ज्यादा महिलाओं के पास पहुंच गए हैं। डीटीसी ने इन स्मार्ट कार्ड को जारी करने की प्रक्रिया तेज की है। करीब 10 हजार से ज्यादा पास रोजाना जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि करीब तीन महीने तक दिल्ली की बसों में पिंक स्मार्ट कार्ड और पिंक टिकट दोनों लागू रहेंगे, ऐसे में महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सीएम ने वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर साझा कर कहा कि महिलाओं को काउंटर पर पिंक कार्ड पाने के लिए ज्यादा भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। पिंक टिकट की जगह लाए गए पिंक स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए सरकार ने दिल्ली के 50 स्थानों पर काउंटर बनाए हैं। शुरुआती दिनों में स्मार्ट कार्ड पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.