दिल्ली में एक नवंबर से वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग शुल्क भी होगा दोगुना; अपने आप लागू होंगी ग्रैप की पाबंदियां, जानिए वजह
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए कई फैसले लिए हैं। जिसके तहत दिल्ली में एक नवंबर से सरकारी और निजी दफ्तरों में एक समय में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे, बाकी घर से (वर्क फ्रॉम होम) काम करेंगे। साथ ही वाहनों की पार्किंग दरें दोगुनी हो जाएंगी। सरकार ने सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर बुधवार को ये दिशा-निर्देश अधिसूचित किए। ग्रैप के अलग-अलग चरणों में लगाई जाने वाली पाबंदियों को सरकार ने पूरी सर्दियों में लागू करने की घोषणा की है। ये नियम हर वर्ष एक नवंबर से 28 फरवरी तक स्वत: लागू हो जाएंगे। सरकार ने बताया कि इससे अलग-अलग आदेश जारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्रवाई कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली की अवैध कॉलोनी वालों को माल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.