नई दिल्ली, जुलाई 2 -- दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर कई फैसले लिए हैं। दिल्ली में एक नवंबर से सरकारी और निजी दफ्तरों में एक समय में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे। बाकी घर से (वर्क फ्रॉम होम) काम करेंगे। साथ ही वाहनों की पार्किंग दरें दोगुनी हो जाएंगी। सरकार ने सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर बुधवार को ये दिशा-निर्देश अधिसूचित किए। ग्रैप के अलग-अलग चरणों में लगाई जाने वाली पाबंदियों को सरकार ने पूरी सर्दियों में लागू करने की घोषणा की है। ये नियम हर वर्ष एक नवंबर से 28 फरवरी तक स्वत: लागू हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली की अवैध कॉलोनी वालों को मालिकाना हक के लिए आखिरी मौका, क्या अंतिम डेट? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन दिशा-निर्देशों में विभिन्न आदेशों को एकीकृत करते हुए स...