पीटीआई, नवम्बर 1 -- Delhi Weather And Air Quality Index: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नवंबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि साल 2023 के बाद सबसे कम है और सीजन के औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। साल 2023 में 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 1 नवंबर 2026 को 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि इस तारीख पर साल 2021 के बाद से सबसे कम है, तब अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के कई इलाकों में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: सोमवार को 25 राज्यों में होगी बारिश, 110-120 की स्पीड से चलेगी हवाएयर...