नई दिल्ली, जनवरी 4 -- दिल्ली में मानव रेबीज को महामारी एक्ट के तहत अधिसूचित रोग घोषित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने लोगों की सेहत की निगरानी को मजबूत करने और समय पर इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली में रेबीज से होने वाली मानव मौतों को जीरो करने के हमारे लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अधिसूचना जारी होने पर सभी सरकारी और निजी मेडिकल संस्थानों (इनमें मेडिकल कॉलेज और पर्सनल डॉक्टर शामिल हैं) को मानव रेबीज के संदिग्ध, संभावित और पुष्ट मामलों की रिपोर्ट संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को देनी होगी।टीकाकरण सुविधाओं को और मजबूत कर रही सरकार इस कदम का उद्देश्य रोग निगरानी को मजबूत करना, ऐसे मामलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.