दिल्ली में उमस की मार! बीते 2 साल में सबसे गर्म जुलाई का दिन, इतना रहा तापमान
पीटीआई, जुलाई 5 -- दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिल्ली में रविवार को बीते दो साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों को उमस ने काफी परेशान किया। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। रविवार को राजधानी के कई इलाकों में दोपहर के समय मध्यम बारिश हुई। छत्तरपुर इलाके में दिल्ली-एनसीआर की सबसे ज्यादा बारिश 49 मिमि (दोपहर ढाई बजे तक) दर्ज की गई। इसके बाद कुछ हिस्सों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पहली ही बारिश में गुरुग्राम में सड़कों पर सैलाब, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास बंदछत्तरपुर के अलावा यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.