दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर क्यों लगाम लगाने जा रही सरकार; समझिए 5 बड़े कारण
नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली में ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा से जुड़े खतरों से निपटने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट में ई-रिक्शा की संख्या 2.5 लाख तक सीमित करने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकारी अनुमान के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल लगभग 4 लाख ई-रिक्शा चल रहे हैं। हालांकि, इनमें से केवल 2,05,665 ही आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड हैं। इसका मतलब है कि लगभग 2 लाख वाहन अवैध रूप से शहर की सड़कों पर चल रहे हैं। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि नई नीति के तहत 2.5 लाख की तय सीमा से ज्यादा एक भी नए ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। ऐसा तब तक होगा जब तक कि सरकार भविष्य में इस सीमा की समीक्षा न करे। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद तेजी से फैल रहे सेक्टर में रेगुलेशन लाना है। इसके अलावा सरकार बिना मोटर वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.