नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को भारत यात्रा पर आए ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह से मुलाकात की। समझा जाता है कि इस दौरान भारत ने तनाव नहीं बढ़ने देने और बातचीत और कूटनीति से समाधान निकालने पर जोर दिया। खतीबजादेह रायसीना डायलाग में शिरकत करने के लिए आए हुए हैं।जयशंकर ने एक्स पर मुलाकात की जानकारी दी। यह मुलाकात रायसीना डायलाग की साइडलाइन पर हुई। विदेश मंत्री की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक दिन पहले ही उन्होंने ईरानी के विदेश मंत्री से फोन पर बात की थी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की हत्या पर शोक संवेदना प्रकट करने ईरानी दूतावास भी गए थे। बता दें कि सरकार की ईरानी नीति को लेकर विपक्ष आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है। सोमवार से ...