दिल्ली में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? इन दो दिन येलो अलर्ट; 60 की स्पीड से हवाएं
नई दिल्ली, जून 1 -- जून के पहले सप्ताह में भी दिल्ली पर मौसम की मेहरबानी बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाओं का दौर आता रहेगा। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान रविवार को सामान्य से तीन से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया। गर्मी के लंबे दौर के बाद पिछले तीन दिनों से दिल्ली में राहत बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीच-बीच में तेज धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ी हैं। इसके चलते तापमान में खासी गिरावट आई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह तेज धूप रही। हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते हवा में नमी बनी हुई है। इसके चलते तापमान में बहुत तेजी से इजाफा नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- CM ने किया साकेत में गिरी पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.