नई दिल्ली, जुलाई 1 -- दिल्ली में अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की संभावना है। राजधानी में मॉनसून का आगमन पिछले पांच सालों में सबसे देर से होने वाला माना जा रहा है। आईएमडी ने बुधवार को कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर अरब सागर और गुजरात के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया। इसके साथ ही यह पूरे दमन और दीव, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिक हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के शेष इलाकों, पूरे जम्मू-कश्मीर तथा हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। आईएमडी ने कहा,एक जुलाई ...