नई दिल्ली, अगस्त 26 -- राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश और दिनभर चले रिमझिम फुहारों के दौर ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, शहर की हवा भी साफ बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त महीने में अब तक सामान्य से 78 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 25 अगस्त तक 13 बारिश वाले दिनों में कुल 345.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल अगस्त की करीब 400 मिमी बारिश से थोड़ा कम है, लेकिन इस महीने की सामान्य बारिश (193.6 मिमी) की तुलना में 78 फीसदी ज्यादा है। आयानगर क्षेत्र में इस महीने सामान्य से सबसे ज्यादा 124 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश का अपडेटआयानगर और रिज में ज्यादा बारिश मंग...