नई दिल्ली, मई 27 -- Delhi fire news: भीषण गर्मी के बीच राजधानी के पश्चिमी दिल्ली से भयानक आग की खबर सामने आई है। इस हादसे में 13 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 65 साल की बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जलने के कारण अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। ये घटना पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन में एक मकान में घटी है। मृतक लड़के का नाम जसप्रीत है। वहीं घायल महिला का नाम स्वमजीत कौर है। जानकारी में सामने आया है कि महिला इस हादसे में 35 फीसदी तक जल चुकी है।जस्प्रीत की मौत, स्वमजीत कौर घायल हादसा ख्याला इलाके के एक मकान में हुआ, जहां सुबह करीब 2:45 बजे आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4:10 बजे तक आग पर काबू पाया गया। मृतक की पहचान ज...