नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- - बाहरी राज्यों के वाहन मालिकों में असमंजस की स्थिति को परिवहन विभाग ने किया दूर - प्रदूषण नियंत्रण के लिए बीएस-6 से कम श्रेणी के डीजल, पेट्रोल वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गाजियाबाद से दिल्ली में एक नवंबर से जाएंगे बीएस-4 मालवाहक और बसें नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।वाहन प्रवेश पर उत्सर्जन मानक दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक नवंबर से वाहनों के प्रवेश को लेकर बढ़ाई जाने वाली सख्ती बीएस-4 या इससे कम श्रेणी के डीजल और पेट्रोल वाहनों पर ही लागू होगी। बाहरी राज्यों में पंजीकृत बीएस-4 मॉडल के सीएनजी, एलएनजी ईंधन से चलने वाले और इलेक्ट्रिक वाहन इन प्रतिबंधों से बाहर रहेंगे। दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में पंजीकृत बीएस-4 के सीएनजी वाहन चालकों में इसको लेकर बने असमंजस को दिल्ल...