दिल्ली में इन विभागों की नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत का आरक्षण, LG ने दी बड़ी सौगात
नई दिल्ली, जून 18 -- पूर्व अग्निवीरों को एक बेहतर जीवन देने की दिशा में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को उन्हें एक बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल LG ने दिल्ली में निकलने वाली पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और वाइल्डलाइफ गार्ड जैसे ग्रुप 'C' की भर्तियों में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्देश दिया। LG ने इस वर्ग के रिक्त पदों पर इन युवाओं के अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए सीधी भर्ती में आरक्षण लागू करने का निर्देश दिया। इस बारे में संधू ने गुरुवार को मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसका मकसद दिल्ली के विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों में पूर्व-अग्निवीरों (सेना के रिटायर शॉर्ट-सर्विस जवान) को 20% आरक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.