नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- दिल्ली के रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में रविवार को ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस बारे में यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस की रैली के चलते रविवार को रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम देखा जा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों से सुबह 10 बजे से शाम सात बजे के बीच जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड और दिल्ली गेट के रास्ते आने-जाने से परहेज करने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि कांग्रेस की रैली की वजह से इन मार्गों ओर जाम रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि भारी वाहनों और बसों को दिल्ली गेट, मिंटो रोड और अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान और जेएलएन मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.