नई दिल्ली, मई 9 -- केंद्रीय सचिवालय और लाजपत नगर, दिल्ली मेट्रो के बड़े ट्रांजिट प्वॉइंट के रूप में बनकर उभरेंगे। यहां आने वाले समय में एक, दो और तीन नहीं बल्कि चार कॉरिडोर के लिए मेट्रो ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी। फेज पांच बी की मेट्रो परियोजनाएं पूरी होने पर ये दोनों स्टेशन चार मेट्रो कॉरिडोर के साथ इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे। दिल्ली में यह पहला मौका होगा जब मेट्रो के किसी स्टेशन पर चार मेट्रो लाइन के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा होगी। इससे यात्रियों का आवागमन आसान होगा। मौजूदा समय में एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 416.448 किलोमीटर है और 303 मेट्रो स्टेशन हैं। इसमें से अकेले दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 374.446 किलोमीटर है और 271 मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें से अभी सिर्फ कश्मीरी गेट तीन मेट्रो लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन है और मौजूदा समय में दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.