नई दिल्ली, मार्च 10 -- कुछ महीने पहले ही इंदौर में पेजयल में सीवर का पानी मिल जाने से कई लोगों की जान चली गई थी। अब पूर्वी दिल्ली के मधु विहार और आईपी एक्सटेंशन की कई सोसाइटी में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार महीनों से घरों में पहुंच रहे गंदे पानी के साथ अब छोटे-छोटे कीड़े भी निकल रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही हैं। इन इलाकों की कई सोसाइटी में सरकारी नलों से मटमैले रंग का पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी को किसी कंटेनर में भरकर छोड़ दिया जाए तो बर्तन की तली में पीलापन झलकने लगता है। वहीं, मंडावली क्षेत्र में बदबूदार पानी घरों में पहुंच रहा है। मंडावली के निवासियों ने इसे लेकर स्थानीय नेताओं के समक्ष अपनी नाराजगी भी जताई है। दूसरी ओर, सोसायटियों में लोगों...